चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा:लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में घुसने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवक मंगलवार रात करीब 3 बजे निर्माणाधीन इमारत में चोरी करने घुसे थे। आहट होने पर वहां सो रहे मजदूरों और मिस्त्री ने दोनों को पकड़ लिया।…