एयर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटी:काठमांडू जा रही थी; सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से नेपाल भेजा गया
एयर इंडिया की दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट AI219 शनिवार को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौट गई। काठमांडू एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट नेपाली एयरस्पेस में प्रवेश करने वाली थी। तभी पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी। फ्लाइट को लखनऊ के ऊपर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।…