Sukhbir Badal Attack Nanded Gurudwara

सुखबीर बादल की बाजू में लगे टांके। इनसेट में सुखबीर बादल की फोटो

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में हमले के बाद 14 अगस्त को सुखबीर सिंह बादल को मेदांता अस्पता

.

इस बीच उनके बाजू पर लगे टांकों की पहली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दिखाई। उन्होंने कहा कि 150 से ज्यादा टांके लगे हैं।

हरसिमरत कौर ने कहा कि हमलावर ने डेढ़ फीट की किरच से छाती पर वार किया था, लेकिन हाथ आगे आने से किरच हाथ से आर-पार हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी जांच NIA को सौंपने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है, क्योंकि इसके पीछे साजिश है।

वहीं, हमलावर निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था। उसने कहा है कि जब वह नांदेड़ में गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था, उस समय उसे आदेश हुआ। उसके बाद जब सुखबीर बादल उसके सामने आए तो उसने उन पर वार कर दिया। सुखबीर बादल पर 13 अगस्त को हमला हुआ था।

सांसद हरसिमरत कौर ने बताया कि सुखबीर बादल पर डेढ़ फुट किरच से हमला किया गया।

सांसद हरसिमरत कौर ने बताया कि सुखबीर बादल पर डेढ़ फुट किरच से हमला किया गया।

रैली के दौरान हरसिमरत ने ये कहानी बताई…

  • बच्चों के सामने सुखबीर पर हमला हुआ: 15 अगस्त को लुधियाना के इसड़ू में रैली के दौरान सांसद हरसिमरत कौर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- मेरे और बच्चों के सामने सुखबीर बादल पर हमला हुआ है। हमला करने वाले ने तब हमला किया जब गुरुद्वारा साहिब से दर्शन कर आ रहे थे। बाणे की आड़ में हमला किया। मैं उसे सिख नहीं मानती।
  • किरच हाथ से आर-पार हुई: हरसिमरत ने कहा- निहंग जसपाल सिंह ने पहला हमला सुखबीर बादल पर किया। डेढ़ फीट की किरच सुखबीर बादल की छाती पर मारी, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया। किरच हाथ से आर-पार हो गई।
  • दूसरा वार करने लगा तो इंस्पेक्टर ने पकड़ा: उन्होंने बताया कि दूसरा वार करने लगा तो सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने उसे पकड़ लिया और उसका हाथ भी कट गया। यह हमला सुनियोजित तरीके से किया है। उन पर हमला वहां किया गया जहां नजदीक अस्पताल भी नहीं है।
किरच, जिससे निहंग ने सुखबीर बादल पर हमला किया।

किरच, जिससे निहंग ने सुखबीर बादल पर हमला किया।

पुलिस पूछताछ में निहंग ने क्या बताया, 4 पॉइंट में जानिए…

  • वाहेगुरु का आदेश: पुलिस पूछताछ में निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि घटना वाले दिन जब वह गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था, तब उसे अपनी अंतरात्मा से वाहेगुरु का आदेश प्राप्त हुआ। वाहे गुरु के आदेश के बाद ही उसने यह कदम उठाया है।
  • पंजाब के हालात और नशे से आक्रोश: उसने पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि पंजाब में लगातार बिगड़ रहे हालात और युवाओं में तेजी से बढ़ते नशे के मुद्दे से वह मानसिक रूप से काफी व्यथित व आक्रोशित था। इसके लिए वो सुखबीर बादल को जिम्मेदार मानता है।
  • किसी के बहकावे या दबाव में नहीं किया हमला: निहंग ने बताया कि उसने इस हमले को किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे, बाहरी दबाव या किसी पैसे के लालच में आकर अंजाम नहीं दिया है। उसका किसी से कोई लिंक नहीं है।
  • अचानक आवेश में उठाया कदम: आरोपी ने बताया कि जैसे ही उसने सुखबीर सिंह बादल को गुरुद्वारा साहिब में देखा, वह ‘अचानक आवेश में आकर’ अपनी किरच से उन पर झपट पड़ा। प्राथमिक पूछताछ में जसपाल सिंह ने यही बयान दिया है कि उसने इस वारदात को पूरी तरह अकेले ही अंजाम दिया है और इसमें किसी बाहरी साजिशकर्ता का हाथ नहीं था।

सुखबीर बादल बोले- गुरु साहिब का ऋणी सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनका रोम-रोम दशमेश पिता साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का ऋणी है, जिन्होंने जिंदगी की हर कठिन परीक्षा में उनके सिर पर मेहर भरा हाथ रखा है। करीब एक साल पहले भी श्री गुरु रामदास जी के पावन स्थान पर उन पर जानलेवा हमला हुआ था और तब भी गुरु महाराज ने उन्हें जीवनदान बख्शा था।

————

ये खबर भी पढ़ें…

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को गुरुग्राम मेदांता लाया गया, सांसद पत्नी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं

महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में हमले के बाद गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। सुखबीर बादल के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अकाली नेता उनसे मिलने पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.