Sports Goods Manufacturing Forum 2026

स्पोर्ट इंडिया फाउंडेशन की ओर से स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम-2026 का आयोजन 19 अगस्त को परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। फोरम की थीम नवाचार, स्थिरता एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा रखी गई है। इसमें देशभर से खेल सामग्री नि

.

ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर के अध्यक्ष शेखर भल्ला ने बताया कि फोरम में खेल सामग्री उद्योग के लिए नई तकनीक और वैश्विक बाजार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें उन्नत विनिर्माण तकनीक, स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग, टेक्निकल टेक्सटाइल, इंडस्ट्री-4.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम-2026 का आयोजन 19 अगस्त को ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा

स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम-2026 का आयोजन 19 अगस्त को ब्रावुरा कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा

इसके साथ ही सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, गुणवत्ता मानक, उन्नत सामग्री, उत्पाद नवाचार और निर्यात के नए अवसरों पर भी चर्चा होगी। फोरम के निदेशक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। मेरठ की खेल सामग्री निर्माता कंपनी विनेक्स एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंटिंग पार्टनर है। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल को मुख्य अतिथि और मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों देशभर से आए उद्योग प्रतिनिधियों और मेरठ के खेल सामग्री निर्माण से जुड़े उद्यमियों से संवाद करेंगे।

स्पोर्ट इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक स्वदेश कुमार ने कहा कि फोरम निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, निर्यातकों और तकनीकी प्रदाताओं को उभरती तकनीकों, नए कारोबारी अवसरों और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं से जोड़ने का मंच बनेगा। सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि फोरम और एक्सपो के बीच तालमेल से खेल सामग्री उद्योग को कारोबार नेटवर्किंग, टेक्नोलॉजी सोर्सिंग, बाजार विस्तार, बायर-सेलर मीटिंग और वैश्विक सहयोग के अवसर मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *