एक्सीडेंट में ड्राइवर और एक अन्य की मौत हो गई।
दिल्ली से सटे सोनीपत में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसा सुबह करीब 4:10 बजे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) पर गांव हलालपुर के पास हुआ, जहां मुर्गों से भरा एक टाटा 407 कैंटर आगे चल रहे प्लाई से लदे आइशर कैंटर में
.
टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा 407 के चालक और उसमें सवार दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत के शवगृह में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
पीछे से टकराया मुर्गों से भरा टाटा 407
पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:10 बजे हुआ। गांव हलालपुर की सीमा में मुर्गों से भरा टाटा 407 कैंटर (HR 56B-2424) आगे चल रहे प्लाई से लदे आइशर कैंटर (HR 67D-0144) से पीछे जा टकराया।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगने के कारण यह हादसा हुआ होगा। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:10 बजे हुआ।
चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा 407 का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चला रहे चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेजा।
मृतकों की नहीं हो सकी पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास ऐसा कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी तत्काल पहचान हो सके। फिलहाल दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया जा रहा है। वाहन मालिक के आने के बाद मृतकों की पहचान होने की संभावना है।
वाहन मालिक के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि वाहन मालिक से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंपे जाएंगे। इसके बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।