Seattle Center Shooting | Food Festival Attack Injuries Police Update

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार रात एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

घटना सिएटल सेंटर में चल रहे ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई। यह जगह शहर के मशहूर स्पेस नीडल से करीब एक ब्लॉक की दूरी पर है। चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या या फायरिंग की वजह की पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद सिएटल सेंटर की मोनोरेल सेवा दिनभर के लिए बंद कर दी गई। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *