Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में शनिवार रात एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औ करीब 3 घंटे मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को रात 9:08 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि पता ढूंढ़ने में दिक्कत और इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में समय लगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

गोवा के मंत्री के खिलाफ वन अधिकारी की शिकायत, आरक्षित वन क्षेत्र से मिट्टी हटाने का आरोप

आरोपी मंत्री की फाइल फोटो।

आरोपी मंत्री की फाइल फोटो।

गोवा के कुर्डी रेंज की वन अधिकारी सोनिया बी. राणे ने राज्य के मंत्री सुभाष फाल देसाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कोलोम्बा गांव के सरकारी फॉरेस्ट एरिया में पेड़ों को हटाकर मिट्टी की खुदाई और वहां से ले जाने का काम किया जा रहा था।

वन विभाग के अनुसार मौके पर दो खुदाई मशीनें (एक्सकेवेटर) और चार ट्रक लगाए गए थे। वन अधिकारियों ने मशीन ऑपरेटरों को काम रोकने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ऑपरेटरों ने कहा कि उन्हें मंत्री सुभाष फाल देसाई की ओर से काम जारी रखने के निर्देश मिले हैं।

वन विभाग का आरोप है कि बाद में मंत्री खुद मौके पर पहुंचे और काम जारी रखने को कहा। वन अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि खुदाई के दौरान कई पेड़ उखाड़े गए, जो वन कानूनों और ग्रीन एरिया बढ़ाने की सरकारी नीतियों का उल्लंघन है।

मामले से जुड़े वीडियो और फोटो सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। हालांकि, मंत्री का कहना है कि मिट्टी को स्थानीय युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार करने लिए जंगल से मिट्टी ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हुगली नदी में डूबने से कोलकाता मेडिकल छात्र की मौत, दो घंटे बाद मिला शव

कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सेकेंड ईयर के छात्र श्यामल बसाक (24) की शनिवार को हुगली नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह बाबूघाट पर नहाने के दौरान तेज धारा में बह गए थे।

सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप ने खोज अभियान चलाया और करीब दो घंटे बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्यामल 2024 में आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में हुए आंदोलन में भी शामिल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.