Punjab-Chandigarh top news; Ludhiana | Jalandhar | Amritsar

जालंधर के देवी तलाब मंदिर परिवार में जांच करती हुई पुलिस।

पंजाब के 5 मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें दुर्ग्याणा मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, देवी तलाब मंदिर, माइसरखाना मंदिर, काली देवी मंदिर का नाम शामिल है। ईमेल में लिखा- दोपहर 1:11 से 3:11 बजे के बीच धमाके होंगे। 6 जून 1984 को गोल्डन टेंपल पर ह

.

इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार को सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक ई-मेल मिला, जिसमें परिसर में बम होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

सचिवालय और मंदिरों के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, पुलिस और साइबर सेल की टीमें धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ई-मेल किस आईडी से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।

जानिए ई-मेल में क्या लिखा-

खालिस्तान जिंदाबाद

हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर बम और ग्रेनेड हमले किए जाएंगे।

पंजाब सचिवालय दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच।

अंबाला-दिल्ली (5-6 जून)

अपने बच्चों को बचाओ।

कोई भी सफर मत करो।

बदला, बदला, बदला

6 जून 1984 को अमृतसर के दरबार साहिब में हिंदुस्तानी फौज की कार्रवाई का बदला।

चंडीगढ़ और पंजाब के हिंदुओं ने संत भिंडरांवाले की शहादत वाले दिन 6 जून को मिठाई और लड्डू बांटे थे।

आज बदला हिंदू मंदिरों से

  • दुर्ग्याणा मंदिर, अमृतसर
  • मुक्तेश्वर मंदिर, पठानकोट
  • देवी तालाब मंदिर, जालंधर
  • माइसरखाना मंदिर, बठिंडा
  • काली देवी मंदिर, पटियाला

खालिस्तान नेशनल आर्मी

इंजीनियर गुरनाख सिंह

रुकन शाहवाला

डॉ. गुरनिवैर सिंह

खान राजदा

ई-मेल पर मिली धमकी की कॉपी…

दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

पंजाब की अन्य बड़ी खबरें

लुधियाना सिविल अस्पताल में युवक को पीटा, VIDEO सामने आया

लुधियाना के सिविल अस्पताल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहले घर के बाहर युवक पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद जब पीड़ित मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई।

अस्पताल के भीतर 5-6 लोगों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी खुलेआम गालियां देते रहे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस गुंडागर्दी को देखकर सहम गए। (पढ़ें पूरी खबर)

चंडीगढ़ में वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो लगाया, महिला से 49.91 लाख रुपए ठगे

चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर 49.91 लाख रुपए गंवा बैठी। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने भाषण को एआई तकनीक से बदलकर तैयार किए गए डीपफेक वीडियो के जरिए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया।

यूएस-ईरान युद्ध के दौरान निवेश करने पर अधिक रिटर्न मिलने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 49.91 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-18 निवासी गगनदीप कौर (57 साल) के अनुसार, उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो देखा, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कथित तौर पर एक निवेश योजना का प्रचार करती नजर आ रही थीं। वीडियो में दावा किया गया था कि योजना सेबी से रेगुलेटेड है और 21 हजार रुपए निवेश करने पर महीने के अंत तक 3 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा। वीडियो के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर उन्होंने अपनी जानकारी दर्ज की और 21 हजार रुपए जमा करा दिए। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.