प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिकंदराबाद के बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में मृतक अजब सिंह के बेटे प्रियांशु को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में प्रियांशु का भारी दबदबा और खौफ था।
ग्रामीणों के अनुसार, पिता अजब सिंह के जेल जाने के बाद भी प्रियांशु का गांव में दबदबा बना रहा। उसके खौफ के कारण कोई भी ग्रामीण खुलकर उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। वह अक्सर महंगी फॉर्च्यूनर गाड़ी से आता-जाता था, जिससे इलाके में उसकी हनक दिखाई देती थी।
दहशत फैलाने के साथ-साथ प्रियांशु सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। इंटरनेट पर उसकी कई रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अत्याधुनिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। हालांकि, इन हथियारों की वैधता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।

इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया, ‘डबल मर्डर मामले की जांच बेहद बारीकी से की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो समेत सभी पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।’
फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि प्रियांशु के पास ये हथियार कहां से आए और वारदात में उसकी क्या भूमिका रही है। पुलिस का दावा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
