Prayagraj Inspector Suspended for Illegal Detention of 3 Brothers; Rape Threat

प्रयागराज में तीन भाइयों को रात भर अवैध तरीके से हिरासत में रखने के मामले में सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने नियम-कानून सब ताक पर राख दिए। आधी रात घर के बाहर सो रहे तीनों भाइयों को चारपाई से खींच ले गए। घरवालों ने वजह पूछी तो धमकाया भी। कहा

.

रात से लेकर सुबह तक परिवारवाले इधर उधर भटकते रहे। थाने भी गए लेकिन डांटकर भगा दिया गया। इसके बाद एक परिचित के माध्यम से अफसरों तक गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तब जाकर जांच और कार्रवाई हुई।

पीड़ित कमलेश विश्वकर्मा घूरपुर के सेंधुवार गांव के रहने वाले हैं। वह कारपेंटर का काम करते हैं और उनके दो बेटे रजनीश, अभिषेक हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। छोटा बेटा भी उनका हाथ बंटाता है जो अभी नाबालिग है। परिवार किराये के मकान में रहता है। पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर में इंजीनियर की पत्नी गिरफ्तार:पति ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था, कहा था- मेरी मौत की जिम्मेदार वाइफ है

गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में सुसाइड करने वाले इंजीनियर प्रदुम्मन यादव के मामले में एम्स थाना पुलिस ने उनकी पत्नी अर्पिता यादव उर्फ उषा को गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

शाम को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 14 मई को कुशीनगर जिले के स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवा पल्कधारी सिंह) निवासी 33 वर्षीय इंजीनियर प्रदुम्मन यादव ने कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना से पहले उसने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया था। प्रदुम्मन के बड़े भाई राघवेंद्र यादव ने 16 मई को एम्स थाने में तहरीर देकर पत्नी अर्पिता, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर

चंदौली में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में गोली लगी:4 लुटेरे गिरफ्तार, 42 हजार की लूट का खुलासा; भेजा जेल

चंदौली में सोमवार सुबह हाइवे पर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही बदमाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ भाग रहे उसके तीन साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आरोपी की पहचान बिहार राज्य के मोहनिया थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी निवासी मंजय कुमार, लोहिया नगर के बहादुर ठठेरा और आजाद नगर के मुस्तफा के रूप में हुई।

इनके पास से एक तमंचा सहित कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

बेटी के जन्म पर 12 गाड़ियों के साथ मनाया जश्न: उन्नाव में ढोल-नगाड़ों के साथ घर लाई गई नवजात, आतिशबाजी भी की

उन्नाव में एक पिता ने बेटी के जन्म पर अनोखे अंदाज में खुशी मनाकर समाज के लिए सकारात्मक संदेश दिया। रविवार को अपनी नवजात बेटी को अस्पताल से घर लाने के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।उन्होंने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाते हुए पूरे गांव और क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

रोड पर गुब्बारों से सजी गाड़ियां चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर परिवार के सदस्य झूमते नजर आए। घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने बच्ची का आतिशबाजी के साथ ग्रैंड वेलकम किया। मामला गंगाघाट थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.