![]()
पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से 75 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उनके भाषण में ‘भारत’ शब्द 111 बार आया, जबकि ‘दुनिया’ का 62 बार जिक्र हुआ। प्रधानमंत्री ने युवाओं का भी खास तौर पर जिक्र किया और ‘युवा’, ‘नौजवान’, ‘युवा शक्ति’ और ‘साथियों’ जैसे शब्दों के जरिए युवाओं को 52 बार संबोधित किया। भाषण में नक्सलवाद, गरीबी, डिजिटल और लाल किले जैसे शब्द भी बार-बार आए। मोदी ने नक्सल से जुड़े शब्दों का कुल 15 बार, गरीबी और गरीब से जुड़े शब्दों का 7 बार, ‘लाल किला’ का 11 बार और ‘डिजिटल’ का 10 बार इस्तेमाल किया। पीएम की स्पीच में 7 शब्दों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा PM मोदी ने 40 बार कहा- मेरे प्यारे देशवासियों मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में सबसे ज्यादा ‘मेरे प्यारे देशवासियों’ कहकर लोगों को संबोधित किया। इसका इस्तेमाल करीब 40 बार हुआ। इसके बाद ‘साथियों’ 10 बार आया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘मेरे प्यारे युवाओं’ का इस्तेमाल एक बार किया। ‘देश सेवक’ और ‘भाई-बहनों’ का इस्तेमाल भी एक-एक बार हुआ। ‘देशवासियों’ के बाद ‘परिवारजनों’ PM मोदी का पसंदीदा संबोधन ‘देशवासियों’ लंबे समय से पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषणों का पसंदीदा संबोधन रहा है। उन्होंने 2025 में करीब 50 बार, 2024 में 30 बार, 2023 में 15 बार और 2022 में 40 से ज्यादा बार इसका इस्तेमाल किया। वहीं ‘परिवारजनों’ भी मोदी के भाषणों में खास जगह रखता है। 2023 में यह उनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया संबोधन था, जिसे उन्होंने करीब 50 बार कहा था। इसके अलावा ‘साथियों’ का इस्तेमाल 2025 में करीब 35 बार, 2024 में 30 बार, 2023 में 5 बार और 2022 में करीब 8 बार हुआ था। 4 साल की तुलना में इस बार पीएम का भाषण सबसे छोटा मोदी का इस साल का 75 मिनट का भाषण पिछले चार साल में सबसे छोटा रहा। यह उनके अब तक के स्वतंत्रता दिवस भाषणों में चौथा सबसे छोटा संबोधन है। 2025 में मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस संबोधन है। 2024 में 98 मिनट और 2023 में 90 मिनट का भाषण दिया था। 2014 में पीएम मोदी का लाल किले से पहला भाषण 65 मिनट का था। 2015 में 88 मिनट, 2016 में 96 मिनट और 2017 में 56 मिनट का भाषण दिया। 2017 का 56 मिनट का संबोधन उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है। इसके बाद 2018 में 83 मिनट, 2019 में करीब 92 मिनट, 2020 में 90 मिनट, 2021 में 88 मिनट और 2022 में 74 मिनट का भाषण रहा। PM मोदी ने लाल किले से 13वीं बार भाषण दिया, रिकॉर्ड नेहरू के नाम पीएम मोदी ने इस साल लाल किले से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। 2025 में 12वां लगातार भाषण देकर उन्होंने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। अब लाल किले से लगातार सबसे ज्यादा स्वतंत्रता दिवस भाषण देने के मामले में जवाहरलाल नेहरू 17 भाषणों के साथ पहले और नरेंद्र मोदी 13 के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
Source link
PM के भाषण में युवाओं का 52 बार जिक्र:‘भारत’ सबसे ज्यादा, नक्सलवाद-गरीबी शब्द भी दोहराए; लाल किले से 75 मिनट की स्पीच का एनालिसिस