![]()
संत सौरभ के 44 वर्ष के जीवन-दर्शन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला में लगातार 12वें दिन 12वीं पुस्तक का कवर ऑनलाइन जारी किया गया। फ्रांस के पेरिस निवासी लेखक होसीन मदौनी की पुस्तक ‘संत सौरभ—औ क्योर द ल्यूमैन’ (Sant Saurabh Au Cœur de l’Hum
.
लेखक ने इन विचारों को फ्रांसीसी साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। पुस्तक में मानवतावाद, दर्शन, कला, शांति और अंतर-सांस्कृतिक संवाद जैसे विषयों को स्थान दिया गया है। आयोजकों के अनुसार, संत सौरभ एवं धरा धाम इंटरनेशनल के उद्देश्यों और विचारों को विश्वव्यापी बनाने के लिए साहित्य-सृजन की आवश्यकता है। विभिन्न देशों के साहित्यकारों द्वारा उनके जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों पर पुस्तकें लिखे जाने से अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के पाठकों तक यह विचार पहुंच सकते हैं।
विश्व रिकॉर्ड पहल के तहत 44 वर्षीय संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर आधारित अधिकाधिक पुस्तकों के सृजन और प्रकाशन की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसमें लगातार प्रत्येक दिन एक नई अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के कवर का ऑनलाइन अनावरण किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, श्रृंखला की पुस्तकों का एक मंच पर सामूहिक लोकार्पण भी प्रस्तावित है। फ्रांसीसी पुस्तक के कवर पर संत सौरभ के चित्र के साथ फ्रांस और पेरिस से जुड़े सांस्कृतिक प्रतीकों को स्थान दिया गया है। ‘One Humanity, One Family’ के संदेश के साथ स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की अवधारणाओं को भी रेखांकित किया गया है।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है। यह प्रथम अंतरराष्ट्रीय संस्करण, 2026 है। 12वें दिन 12वीं पुस्तक का कवर जारी होना इस साहित्यिक श्रृंखला की निरंतरता को दर्शाता है। आयोजकों के अनुसार, विभिन्न देशों के लेखक संत सौरभ के जीवन-दर्शन को अपनी-अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक दृष्टि से अभिव्यक्ति दे रहे हैं।