![]()
नोएडा प्राधिकरण में HPCL के साथ एमओयू साइन के दौरान अधिकारी।
नोएडा में 13 स्थानों पर ईवी बैटरी स्वेपिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के बीच एमओयू साइन किया गया। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि 23 स्थानों को चिन्हित किया जा चुका
.
उन्होंने बताया कि शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। बैटरी स्वेपिंग स्टेशन होने से लोग आसानी से बैटरी स्वेप कर सकेंगे। जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। इन स्टेशनों को लगाने का पूरा खर्चा एचपीसीएल करेगा। परियोजना से होने वाली आय से नोएडा प्राधिकरण को रिव्यू शेयरिंग के तहत बिजली खपत के गुणांक 1 रुपए प्रति किलोवाट मिलेगा।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे स्टेशन
- सेक्टर-6 नोएडा प्राधिकरण के अपोजिट गेट
- गंगा शापिंग काप्लेक्स सेक्टर-29
- मोदी मॉल स्पाईस प्लाट एरिया सेक्टर-25ए
- ईएसआईसी अस्पताल के सामने सेक्टर-24
- इलेक्ट्रिक सिटी मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 सेक्टर-63
- हल्दीराम एच-ब्लाक मार्केट सेक्टर-63
- शाप्रिक्स मॉल सेक्टर-61
- एफसी-05 अपोजिट लक्ष्मी वीडियो स्टूडियो सेक्टर-16ए
- ए-12 सेक्टर-16 नोएडा
- सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पास
- एमिटी यूनिवर्सिटी
- सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास