Nihang Jasdeep Singh Controversy | Challenges Vicky Thomas Over Photo

निहंग विक्की थॉमस ने मोबाइल में फोटो दिखाई थी। इस पर निहंग जसदीप सिंह पहली बार सामने आए, कहा- विक्की थॉमस बाणे वाला ही नहीं है।

निहंग विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही। विक्की थॉमस द्वारा उनकी अश्लील फोटो रिलीज करने के बाद निहंग जसदीप सिंह पहली बार सामने आया और उसने अश्लील फोटो की बात स्वीकार की।

.

हालांकि, अश्लील वीडियो के दावे पर जसदीप सिंह का कहना है कि विक्की थॉमस जो वीडियो की बात कर रहा है, वह गलत है। उसका कहना है कि एक भी वीडियो साबित कर दे। अगर उसके पास 100 वीडियो हैं, तो कर दे जारी। जब एक कर दी, तो वो भी कर दे।

जसदीप सिंह निहंग ने निहंग विक्की थॉमस को सीधा चैलेंज किया है कि वो उसका बाणा उतारने की बात कर रहा था, तो वो आकर देख ले। उसे सब पता लग जाएगा। जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस के निहंग होने पर ही सवाल खड़े कर दिए। जसदीप सिंह ने कहा कि विक्की थॉमस ने तो बाणा ही नहीं पहना है। वो तो बाणे वाला ही नहीं है। जो इसने सिखों की सिर पर चढ़ाई है, वो उसे दोगुनी तीगुनी करके मोड़नी पड़ेगी।

इस फोटो में निहंग जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ।

इस फोटो में निहंग जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ।

निहंग जसदीप सिंह ने विक्की थॉमस को क्या-क्या कहा, जानिए…

  • वीडियो एक भी नहीं है, सिर्फ फोटो है: जसदीप सिंह ने कहा- वीडियो तो है ही नहीं, सिर्फ फोटो ही है। जब इतना कुछ कर ही दिया था, तो वीडियो भी सामने ले आता। मुझे पता था कि विक्की के पास ये तस्वीरें हैं और यह मसला पिछले छह महीने से चल रहा है।
  • परमात्मा की कचहरी में क्या मुंह दिखाता: जसदीप सिंह ने कहा कि झूठ बोलकर क्या लेना था। मैं यहां बोल देता कि इसे एआई (AI) से बनाया गया है, मैं कुछ भी झूठ बोलकर यहां तो बात छिपा देता, लेकिन अकाल पुरख की कचहरी में कैसे छिपाता? उसके सामने कैसे नजरें मिलाता।
  • बाणा उतरवाने वाले खुद आकर देख लें: जसदीप सिंह ने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि अकाली जसदीप सिंह को बाणा पहनने नहीं देना है, वो लोग खुद यहां आकर देख लें। हिम्मत है तो उतार कर देख लें।
  • विक्की खुद बाणे वाला नहीं है: जसदीप सिंह निहंग ने विक्की थॉमस पर सवाल उठाते हुए कहा कि विक्की ने तो खुद बाणा नहीं पहना, वह बाणे वाला है ही नहीं। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि जो बदनामी इसने सिखों के सिर मढ़ी है, वह इसे दोगुनी-तिगुनी करके वापस मिलेगी। विक्की थॉमस अब इसके लिए तैयार ही रहे।
  • पंथ को विक्की की क्या देन है: जसदीप सिंह ने सवाल किया कि इस विक्की थॉमस की पंथ को आखिर देन क्या है? इसने आज तक कौन से मोर्चे फतेह किए हैं? वह पंथ के बारे में अपनी देन सबके सामने रखे।
  • खाला जी का बाड़ा नहीं है दुमाला बढ़ाना: दुमाले को लेकर निहंग जसदीप सिंह ने कहा कि यहां जो यह कहता है कि तू अपना दुमाला बढ़ा दे। यह कोई खाला जी का बाड़ा नहीं है कि जब मन किया दुमाले बढ़ा दिए और जब मन किया हटा दिया। यह किसी के बाप की जागीर नहीं है।
निहंग विक्की थॉमस ने निहंग जसदीप सिंह की फोटो मोबाइल में दिखते हुए, इसको लेकर विवाद खड़ा हुआ था। (फाइल फोटो)

निहंग विक्की थॉमस ने निहंग जसदीप सिंह की फोटो मोबाइल में दिखते हुए, इसको लेकर विवाद खड़ा हुआ था। (फाइल फोटो)

जसदीप सिंह व विक्की थॉमस में विवाद

  • विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर लीक कीं तस्वीरें: विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ दिन पहले निहंग विक्की थॉमस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। विक्की का दावा था कि इन तस्वीरों में निहंग जसदीप सिंह बिना कपड़ों के एक अन्य सिख युवक के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में है। विक्की ने लिखा कि इस हरकत से जसदीप ने उनके दिल में बनी अपनी अच्छी छवि को एक झटके में बुझा दिया।
  • 11 मिनट का सनसनीखेज वीडियो और गुनाह कबूला: विक्की थॉमस ने 11 मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि उसके पास ऐसी 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप भी हैं। इस वीडियो में विक्की ने जसदीप सिंह को की गई एक वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक की। इस कॉल में जसदीप ने माना कि फोटो में वही है और नशे की हालत में उससे यह गलती हुई थी, जिस पर विक्की ने टोकते हुए कहा कि ‘यह गलती नहीं, गुनाह है।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

अश्लील फोटो पर भिड़े निहंग: विक्की थॉमस की सिख प्रचारक को चुनौती- दिल्ली में मिल, नंगा करके मारूंगा; परवाना ने कहा था- तुझे जवाब देंगे

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जवाब दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.