NIFT लखनऊ में ग्रेजुएशन शो 2026 आयोजित:युवा डिजाइनरों ने पेश किए रचनात्मक कलेक्शन, तकनीक का संगम


लखनऊ के दयाल गेटवे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार को ग्रेजुएशन शो 2026 का आयोजन किया गया। इस शो में फैशन, डिजाइन और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां युवा डिजाइनरों के कलेक्शन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम में छात्रों की रचनात्मकता, कड़ी मेहनत और नए प्रयोगों की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शो में फैशन डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन, लेदर डिजाइन, एक्सेसरी डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी और फैशन मैनेजमेंट स्टडीज विभागों के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स और डिजाइन कलेक्शन प्रस्तुत किए। कुछ डिजाइनरों ने भारतीय संस्कृति को आधुनिक शैली में दर्शाया, जबकि अन्य ने तकनीक और फैशन के मेल से नए प्रयोग प्रदर्शित किए। रंगों, कपड़ों, टेक्सचर और डिजाइनों की विविधता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। युवा डिजाइनरों की प्रस्तुति ने प्रभावित किया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मंच पर युवा डिजाइनरों का आत्मविश्वास और उनकी पेशेवर प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। संस्थान परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में भी छात्रों के प्रोजेक्ट्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वर्ष 2007 में वस्त्र मंत्रालय के अधीन स्थापित NIFT रायबरेली ने डिजाइन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अत्याधुनिक लैब, स्टूडियो, लाइब्रेरी और रिसोर्स सेंटर से सुसज्जित यह संस्थान लगातार नए डिजाइनरों को तैयार कर रहा है। कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. जोनाली डी. बाजपेयी के नेतृत्व में संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की उद्योग जगत का सहयोग भी इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता रही। रुस्टोरेंज ने ‘बेस्ट डिजाइन कलेक्शन’ और ‘बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट’ के लिए 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की। वहीं, AKI India Ltd. ने लेदर रिसर्च और इनोवेशन गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए।ग्रेजुएशन शो में प्रशासन, उद्योग और शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। इनमें अंजू लता, डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, नोमान खान, रत्न संजय और सुनील कुमार द्विवेदी जैसे प्रमुख नाम उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *