- Hindi News
- National
- Nashik Trimbakeshwar Route Flooded | Gurugram Roads Submerged; Disaster Photos
नई दिल्ली/सूरत/जयपुर/लखनऊ/गुरुग्राम1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बाढ़ के साथ बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आ गया। कई गाड़ियां, घर और दुकानें मलबे में दब गईं।
महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई और पुणे में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पुणे के खड़कवासला डैम से 27,303 क्यूसेक पानी मुथा नदी में छोड़ा गया है। नदी किनारे के गांवों में हाई अलर्ट है।
नासिक में त्र्यंबकेश्वर के दो गांवों को जोड़ने वाला पुल बह गया। यह मंदिर का परिक्रमा मार्ग भी था। श्रद्धालुओं की एंट्री दो दिन के लिए रोक दी गई है। कई अन्य शहरों में भी बाढ़ की स्थिति है।
देखिए तबाही की 10 तस्वीरें…

हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कें डूब गई हैं। ट्रैफिक थम गया है।

पुणे में मुथा नदी उफान पर है। निचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है।




सूरत के होली बंगला इलाके में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।

बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।


