Myanmar President Visit NTPC NETRA

एनटीपीसी में तकनीक से वाकिफ होते म्यांमार के राष्ट्रपति।

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी की रिसर्च एवं डेवलपमेंट इकाई एनटीपीसी एनर्जी टेक्नोलॉजी रिसर्च अलायंस (NETRA) का दौरा किया। उनके साथ म्यांमार का उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

.

इस दौरान एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह, एनटीपीसी नेट्रा के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख शाश्वत्तम समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति और प्रतिनिधिमंडल को एनटीपीसी की विकास यात्रा, म्यांमार में कंपनी की पूर्व गतिविधियों और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे शोध एवं नवाचारों की जानकारी दी गई।

एनटीपीसी में मौजूद म्यांमार का प्रतिनिध मंडल

एनटीपीसी में मौजूद म्यांमार का प्रतिनिध मंडल

इनका किया अवलोकन प्रतिनिधिमंडल ने नेट्रा परिसर में स्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इनमें 4 मेगावाट/1 मेगावाट-घंटा सौर माइक्रोग्रिड, 3 मेगावाट-घंटा वैनाडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, ग्रीन हाइड्रोजन हब और कृषि एवं नगर ठोस अपशिष्ट गैसीकरण-से-विद्युत संयंत्र प्रमुख रहे।

एनटीपीसी में म्यांमार के राष्ट्रपति व अन्य अधिकारी

एनटीपीसी में म्यांमार के राष्ट्रपति व अन्य अधिकारी

ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना में दिखी रूचि म्यांमार के राष्ट्रपति ने विशेष रूप से एनटीपीसी की स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में रुचि दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि यह दौरा भारत और म्यांमार के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और टिकाऊ ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करेगा।

एनटीपीसी अधिकारियों के अनुसार यह दौरा भारत की उन्नत स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों और टिकाऊ विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *