Muzaffarnagar Gangdhari Village Youth Self Immolation Attempt; CCTV Footage

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गंगधाड़ी गांव में शुक्रवार को एक युवक ने कथित तौर पर डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। यह घटना मारपीट के बाद हुई, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पहले 2 तस्वीरें देखिए…

जानकारी के अनुसार, हिमांशु नामक युवक का गांव के ही टिंकू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी से आहत होकर हिमांशु ने यह कदम उठाया।

सीसीटीवी फुटेज में युवक को आग की लपटों में घिरा देखा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *