Minister Suresh Khanna: Panchayat Elections On Time, Action Against Gas Black Marketers


उवैस चौधरी | इटावा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री भाजपा की सदर विधायक के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। शादी समारोह में जाने से पहले उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उनसे संगठन और क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों को लेकर बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और कई स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर होने का दावा

गुरुवार को सूबे के मंत्री सुरेश खन्ना ने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय निवेश का बहुत अच्छा माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में उद्योगपति और कारोबारी प्रदेश में निवेश करने की इच्छा जता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां निवेशकों के लिए अनुकूल हैं और डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है। इसके कारण उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में भरोसा बढ़ा है और प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गैस की कमी पर अफवाहों से बचने की अपील

गैस की कमी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादक देशों में चल रहे संघर्ष के कारण कुछ असर देखने को मिल रहा है। हालांकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव तय समय पर जरूर कराए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *