सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करते हुए दिखा आरोपी। इनसेट में हरजिंदर सिंह की फाइल फोटो
लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां पर हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी उसे पीटते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच फायरिंग की आवाज भी आती है। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वह अकेला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PHOTOS में दिखिए हरजिंदर का मर्डर कैस हुआ
1. कार के आगे कार अड़ाकर रोका

दांई ओर से हरजिंदर सिंह अपनी कार में दोस्त में साथ आया, इसी बीच सामने से दूसरी कार आकर रुकती है और हरजिंदर सिंह की कार की घेर लेते हैं।
2.रुकते ही हमला किया, जान बचाकर भागे साथी

आरोपियों ने कार से उतरते ही हरजिंदर सिंह की पर हमला कर दिया। जिसके बाद हरजिंदर सिंह की कवार में सवाल कुछ लोग बाहर निकलकर भाग निलके, लेकिन हरजिंदर सिंह अंदर ही फंसा रहा। जिसे आरोपियों ने पकड़ लिया।
3.हरजिंदर को बचाने के लिए साथी हमलावरों पर पत्थर फेंका

हरजिंदर सिंह को बचाने के लिए साथी ने हमलावरों पर एक पत्थर फेंका। लेकिन हरजिंदर सिंह को पकड़कर आारोपी पीटते रहते हैं।
4.फायरिंग कर हरजिंदर के साथियों को खदेड़ता हुआ आरोपी

हरजिंदर सिंह के साथियों को भागने के लिए एक आरोपी उनकी और आता है, वह सरेआम फायरिंग करता है, इसके बाद वापस हरजिंदर सिंह की कार के पास चला जाता है, वहां पर भी गोलियां चलाता है।
5. कार के अंदर हरजिंदर को पीटा, फिर गोलियां मारीं

हरजिंदर सिंह के साथियों को भागने के बाद आरोपी कार के पास पहंचता है, जहां पर उसके साथी हरजिंदर सिंह को कार के अंदर ही ड्राइवर सीट पर पीटत हैं, इसी बीच लाल टीशर्ट पहले व्यक्ति हरजिंदर सिंह को गोली मार देता है।
दोस्त की एक्टिवा रखने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, घटना सुभाष नगर और सुंदर नगर इलाके में रात करीब 11:30 बजे हुई। हरजिंदर सिंह रात के समय अपने एक दोस्त की एक्टिवा को उसके पास छोड़ने गया था। इसी दौरान वहां एक कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। इन लोगों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा।
इसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में हरजिंदर सिंह की मौके ही मौत हो गई। हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता ऑटो चताते थे और मां हाउसवाइफ हैं।

हरजिंदर की मौत के बाद घर पर विलाप करते हुए परिजन।
मामले की जांच कर रही पुलिस
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि दूसरी कार में सवार हमलावरों की पहचान की जा सके।
*********
ये खबर भी पढ़ें:
जगराओं में चाकू मारकर युवक की हत्या: खेत की मोटर के पास मिला शव, पीठ पर घाव था

लुधियाना देहात के रायकोट क्षेत्र के किशनगढ़ छन्ना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव खेतों में बनी मोटर के पास मिला। उसकी पीठ पर चाकू से वार के निशान पाए गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। (पढ़ें पूरी खबर)