LSG Prince Yadav Success Story; IPL 2026 Wickets Record

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में फिल एलन के विकेट की खुशी मनाते प्रिंस यादव। - Dainik Bhaskar

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में फिल एलन के विकेट की खुशी मनाते प्रिंस यादव।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनके पिता राम निवास यादव पत्नी से कहते थे, तुम प्रिंस को बिगाड़ रही हो। आज उसी बेटे ने IPL में दिग्गज खिलाड़ियों के विकेट लेकर पिता के डर को गर्व में बदल दिया है।

इस IPL सीजन में प्रिंस लखनऊ के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। वे फ्रेंचाइजी की विकेट लिस्ट में मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाजों से आगे निकल गए हैं। प्रिंस को हाल ही में इंडिया-ए टीम के लिए बुलावा आया था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वे खेल नहीं सके।

लखनऊ के स्क्वॉड को देख डर गए थे पिता

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जब प्रिंस का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट हुआ, तो पिता राम निवास नामों की लिस्ट देखकर घबरा गए थे। उन्होंने प्रिंस से कहा था, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान और सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन भी उस टीम में हैं, तेरा नंबर कैसे पड़ेगा? उन्हें डर था कि इतने बड़े खिलाड़ियों के बीच बेटे को मौका नहीं मिलेगा।

सरकारी नौकरी छोड़ क्रिकेट को चुना

रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) से रिटायर्ड ASI राम निवास चाहते थे कि प्रिंस पुलिस या फौज में नौकरी करें। प्रिंस ने दिल्ली पुलिस की फिजिकल परीक्षा पास की थी, लेकिन लिखित परीक्षा देने नहीं गए। 18 साल की उम्र में प्रिंस ने पिता से साफ कहा था, अगर मैं 145-150 की रफ्तार से बॉल डालता हूं, तो मुझे कौन रोकेगा।

गांव से IPL तक का संघर्ष और सफर

प्रिंस दिल्ली के दरियापुर खुर्द गांव से आते हैं, जहां न क्रिकेट एकेडमी थी और न परिवार में किसी ने स्पोर्ट्स को करियर बनाया था। वे रोजाना 3 घंटे का सफर तय कर ट्रेनिंग के लिए उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाते थे। मां संतोष ने इस संघर्ष में साथ दिया और पिता की नाराजगी के बावजूद हौसला बढ़ाती रहीं।

2 साल का बैन और करियर खत्म होने का डर

साल 2019 में प्रिंस का करियर तब थम गया जब दिल्ली अंडर-19 के लिए उम्र छिपाने के आरोप में BCCI ने उन पर 2 साल का बैन लगाया। पिता को लगा कि अब खेल खत्म हो गया है, लेकिन लॉकडाउन के बाद 2023 में प्रिंस ने नेट बॉलर के तौर पर वापसी की।।

DPL ने बदली किस्मत, 30 लाख में खरीदे गए

प्रिंस के करियर का टर्निंग पॉइंट दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 बना। उन्होंने पुरानी दिल्ली-6 के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली और 13 विकेट चटकाए। इसी प्रदर्शन के दम पर नवंबर के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.