Lalitpur Hanuman Jayanti Shobhayatra | 25K Devotees; DM-SP Review Security

कुंदन पाल | ललितपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। तुवन मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने स्वयं शोभायात्रा में रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

देखिए 3 तस्वीरें…

रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा से पहले महंत रामलाखन दास ने तुवन सरकार की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत भी पूजन में उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में सबसे आगे विभिन्न मंदिरों के पुजारी धर्म पताका लेकर चल रहे थे, जिनके पीछे हनुमान जी की झांकी और अखाड़े के युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा तुवन मंदिर से शुरू होकर तहसील चौराहा, सदर कांटा, पानी की टंकी, सुभाषपुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबेयाना, आजाद चौक, स्वारकर चौक और घंटाघर होते हुए वापस तुवन मंदिर पर समाप्त हुई। शाम 5 बजे शुरू हुई यह यात्रा रात 11 बजे तक जारी रही।

यात्रा का जगह-जगह विभिन्न समाजों और संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पाल समाज, युवा ब्राह्मण समाज, गहोई समाज, रायकवार समाज, राठौर समाज, साहू समाज और चित्रगुप्त कायस्थ समाज ने पुष्प वर्षा की और प्रसाद का वितरण किया। नगर पालिका परिषद, प्रेस क्लब, भाजपा और सपा सहित कई अन्य संगठन भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ सिटी सुनील कुमार और नाराहट क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सहित एसडीएम मनीष कुमार पूरी शोभायात्रा में मौजूद रहे। लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.