Kanpur BJP Gen-Z Plan | Youth Connect Tiranga Abhiyan Influencer Meet

कानपुर में भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा के जरिए Gen-Z यानी युवा वर्ग को जोड़ने की रणनीति बनाई है। अभियान के संयोजक और भाजपा जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित को इसकी कमान सौंपी गई है। उन्होंने युवाओं तक अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिय

.

नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में सोशल मीडिया से जुड़े इंफ्लुएंसर्स से युवाओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

सोशल मीडिया के जरिए Gen-Z तक पहुंचने की तैयारी अभिनव दीक्षित ने कहा कि आज जिसे Gen-Z कहा जा रहा है, वह युवा वर्ग हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं की भावनाओं और उनकी बात को महत्व दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं से सीधे संवाद के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री द्वारा खुद को बच्चों का अभिभावक बताए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं का भाजपा के साथ जुड़ाव आगे भी कायम रहेगा।

अभिनव दीक्षित ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना है। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करने के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

बीजेपी ने की शहर के इंनफ्युलेंसर के साथ की मीटिंग।

बीजेपी ने की शहर के इंनफ्युलेंसर के साथ की मीटिंग।

इंफ्लुएंसर्स के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश भाजपा ने इस बार अभियान में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी सक्रिय भूमिका देने का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि युवाओं के बीच सीधे प्रभाव रखने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स के जरिए तिरंगा अभियान का संदेश बड़ी संख्या में Gen-Z तक पहुंचाया जा सकता है।

अभिनव दीक्षित ने कहा कि ऐसे सोशल मीडिया जानकार, जो युवाओं से सीधे जुड़े हैं, उनके माध्यम से युवाओं को 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कॉलेजों में पहुंचेगा युवा मोर्चा वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 13 और 14 अगस्त को कॉलेजों और युवाओं के बीच जाएंगे। इस दौरान छात्रों और युवाओं को घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

युवा मोर्चा की टीम युवाओं को तिरंगा उपलब्ध कराकर उसे घर की छत पर लगाने की अपील करेगी। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत युवाओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा। शिवांग मिश्रा ने कहा कि देश का युवा देश का भविष्य है। युवा पहले भी भाजपा के साथ था, आज भी है और आगे भी भाजपा के साथ रहेगा।

बीजेपी युवा मोर्चा पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि आज की पीढ़ी को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के इतिहास को जनना जरूरी है। देश को किस तरह से आजादी मिली थी, कितने त्याग हमारे देश के वीरों ने किए थे।

युवा वर्ग को तिरंगा की इस यात्रा में जुड़ना और देशभक्ति के आजादी के उत्सव में इस तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *