गाजियाबाद के मोदीनगर में दामाद ने ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मोदीनगर में फफराना रोड निवासी अनार सिंह (65 साल) मोदी रबर फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारी थे। अनार सिंह की बेटी मोनू ने मोदीनगर की ब्रहमपुरी कॉलोनी निवासी संदीप चौधरी से लव मैरिज की थ
.
3 दिन पहले संदीप का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। जिसमें पत्नी अपने मायके चली गई। गुरुवार रात संदीप चाकू लेकर अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को गालियां देने लगा। इस बीच ससुर ने डांटा और घर से बाहर निकलने के लिए कहा। यह सुनते ही संदीप ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया।
पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घरवाले अनार सिंह को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
पिता ने दो नाबालिग बेटियों से रेप किया:बस्ती में पत्नी ने पति पर दर्ज कराया केस, घर छोड़कर आरोपी फरार

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बुधवार सुबह एक महिला ने कलवारी थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्चियों का गुरुवार दोपहर 1 बजे मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए गए। आरोपी पिता मूल रूप से आंबेडकरनगर जनपद का निवासी है। वह अपनी पत्नी और 15 व 16 वर्षीय दो बेटियों के साथ बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में रहता है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वे दो अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। उसकी अनुपस्थिति में पति अपनी बेटियों की झोपड़ी में जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। पढ़ें पूरी खबर
इटावा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल:आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचा-नकदी बरामद

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश शिवम उर्फ शिवा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 20,170 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शिवम पर हत्या, चोरी, अवैध शराब, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वह इकदिल थाना क्षेत्र में दर्ज लूट और शस्त्र अधिनियम के मामलों में भी वांछित था। पढ़ें पूरी खबर
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकराई:15 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर; दिल्ली से गोरखपुर जाते समय हादसा

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक डबल डेकर बस के ट्रक से टकरा जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। सभी गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर
कन्नौज में युवक ने सुसाइड की कोशिश की; 50 मीटर दूर प्रोग्राम में मौजूद थे मंत्री असीम अरुण

कन्नौज में गुरुवार शाम 7 बजे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घटनास्थल से 50 मीटर दूर मेहंदी घाट पर मंत्री असीम अरुण भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। युवक के कूदने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया और नदी से बाहर निकाल लाए।
युवक का आरोप है कि उसकी जमीन पर दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत पर न अधिकारियों ने कार्रवाई की, न ही मंत्री असीम अरुण ने कोई ध्यान दिया। आरोप है आरोपियों से लेखपाल और कानूनगो भी मिले हुए हैं। इससे आहत होकर उसने सुसाइड की कोशिश की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़े पूरी खबर
आउटसोर्सिंग वाले स्पेशल एजुकेटर्स भी बनेंगे ‘विशेष शिक्षक’, बेसिक शिक्षा परिषद ने 10 जुलाई तक डेटा मांगा

यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे स्पेशल एजुकेटर्स (विशेष शिक्षकों) भी दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक बन सकेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के आधार पर ये बड़ा फैसला लिया है। अभी तक संविदा और डेलीवेजेस पर काम करने वाले शिक्षक ही इसके पात्र थे।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को आदेश जारी करते हुए 10 जुलाई तक ऐसे शिक्षकों का डेटा मांगा है।
यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका (रजनीश कुमार पाण्डेय व अन्य बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया) से जुड़ा है। कोर्ट ने अपने आदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को वांछित योग्यता मानते हुए इन शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ किया था। पढ़ें पूरी खबर…
