Jodhpur Businessman Mobile Blast | Pocket Burns

जोधपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोमवार को जोधपुर में किराना व्यापारी का मोबाइल अचानक फट गया। इस दौरान वह झुलस गए। - Dainik Bhaskar

सोमवार को जोधपुर में किराना व्यापारी का मोबाइल अचानक फट गया। इस दौरान वह झुलस गए।

जोधपुर में किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक बम की तरह ब्लास्ट हो गया। इसके बाद मोबाइल में आग लग गई। व्यापारी के घुटने के ऊपर (जांघ) का हिस्सा और हाथ की अंगुलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। चमड़ी तक उधड़ गई है।

तड़पते हुए व्यापारी ने खुद को बचाने के लिए जेब से जलता हुआ फोन बाहर निकालने की कोशिश की, तो उनके हाथ की अंगुलियां जल गईं।

घायल व्यापारी गोपाल सोनी (39) को तुरंत मंडोर के सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार को परिजन उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में शिफ्ट करेंगे।

यह घटना मंडोर कृषि मंडी इलाके में सोमवार दोपहर में हुई।

हादसे की PHOTOS…

मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने से तेज धुआं उठने लगा। व्यापारी ने खुद को बचाने की कोशिश की।

मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने से तेज धुआं उठने लगा। व्यापारी ने खुद को बचाने की कोशिश की।

मोबाइल में ब्लास्ट होने के कारण झुलसे व्यापारी को आसपास के दुकानदारों ने संभाला।

मोबाइल में ब्लास्ट होने के कारण झुलसे व्यापारी को आसपास के दुकानदारों ने संभाला।

मोबाइल में ब्लास्ट की वजह से व्यापारी के कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ की अंगुलियां जल गईं।

मोबाइल में ब्लास्ट की वजह से व्यापारी के कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ की अंगुलियां जल गईं।

किराना व्यापारी ने 2 साल पहले चाइनीज कंपनी वीवो (Vivo) का मोबाइल खरीदा था। सोमवार दोपहर इसमें ब्लास्ट हो गया।

किराना व्यापारी ने 2 साल पहले चाइनीज कंपनी वीवो (Vivo) का मोबाइल खरीदा था। सोमवार दोपहर इसमें ब्लास्ट हो गया।

ऐसा लगा जैसे जोरदार करंट लगा हो

लाल सागर इलाके के रहने वाले व्यापारी गोपाल सोनी ने हॉस्पिटल से भास्कर को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वे मंडी स्थित अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। उन्होंने बताया- मैं हमेशा अपना मोबाइल शर्ट की ऊपर वाली जेब में रखता हूं। सोमवार को टी-शर्ट पहनी थी, इसलिए फोन पैंट की जेब में था।

मैं काउंटर की दराज (ड्रॉवर) में कुछ चेक कर रहा था कि अचानक तेज धमाका हुआ और पैंट में आग लग गई। एक पल के लिए मुझे लगा कि पास रखे लैपटॉप से मुझे करंट लगा है। लेकिन जैसे ही नीचे देखा, जेब से धुंआ और आग निकल रही थी। मैं दर्द के मारे चिल्लाता हुआ टेबल से दूर भागा। जेब से जलता फोन निकाला तो उंगलियां भी जल गईं।

फोन न ओवरहीट था, न 100% चार्ज… फिर क्यों फटा?

इस हादसे ने स्मार्टफोन यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि गोपाल के मुताबिक फोन में ब्लास्ट होने का कोई शुरुआती संकेत नहीं मिला था। गोपाल सोनी ने बताया- 2 साल पहले वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल खरीदा था। आमतौर पर माना जाता है कि 100% से ज्यादा चार्ज होने या रातभर चार्जिंग पर छोड़ने से फोन फटते हैं, लेकिन हादसे के वक्त मोबाइल सिर्फ 87% चार्ज था। पीड़ित के अनुसार, ब्लास्ट से ठीक पहले फोन बिल्कुल नॉर्मल था। न तो वह गर्म (Heat) हुआ था और न ही उसमें कोई खराबी का संकेत दिख रहा था। अचानक हुए इस ब्लास्ट से दुकान में मौजूद अन्य व्यापारी भी सहम गए।

हादसे के बाद दुकान में मची अफरा-तफरी

धमाके के साथ ही गोपाल की पैंट की जेब से तेज धुंआ और आग की लपटें उठने लगीं। गोपाल दर्द से चीखते हुए दुकान में ही इधर-उधर भाग रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर कृषि मंडी के अन्य व्यापारी और पड़ोसी तुरंत दुकान की तरफ दौड़े। व्यापारियों ने तुरंत गोपाल को संभाला, उन्हें कुर्सी पर बैठाया और झुलसी हुई हालत में मंडोर के सैटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया। जांघ का हिस्सा गंभीर रूप से जलने के कारण अब उन्हें स्पेशल बर्न वार्ड में ले जाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…

मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट:आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा, खाना खाते समय चला रहा था फोन

अलवर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में स्पार्किंग के कारण उसके पास रखी पेट्रोल से भरी बोतल में ब्लास्ट हो गया। चार्जिंग पर लगा मोबाइल युवक के हाथ में था। विस्फोट के कारण आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.