Jalandhar Hotel Death Case | Youth Body Found Near Railway Station

होटल के जिस कमरे में युवती रुकी हुई थी, वहां पर लाल रंग का सूटकेश मिला है।

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब होटल कर्मी उसे चाय देने पहुंचे, तो उसने गेट नहीं खोला।

.

काफी देर इंतजार करने पर कमरे के बंदर से कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है। यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है।

रॉयल होटल, जिसमें युवती की लाश मिली।

रॉयल होटल, जिसमें युवती की लाश मिली।

2 दिन से युवती से मिलने आ रहा था युवक

पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था।

कल भी वह दिन के समय युवती से मिलने आया था, इसके बाद वह चला गया था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

कमरे में फैली थी गंदगी, सामान बिखरा मिला

पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है। हालांकि, उसमें कुछ सामान नहीं था। इसके अलावा कमरे में गंदगी फैली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सिगरेट के जले हुए पैकेट मिले हैं। पुलिस ने कमरे की स्थिति और वहां मिले सामान का जांच का हिस्सा बनाया है।

जिस कमरे में युवती रुकी थी, उसमें सामान भी बिखरा मिला।

जिस कमरे में युवती रुकी थी, उसमें सामान भी बिखरा मिला।

नशे से मौत की आशंका जता रहे होटल कर्मचारी

होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत किस वजह से हुई। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

होटलों में मिली युवतियों की लाश, 5 केस पढ़िए

  • जुलाई 2026, कोटकपूरा का होटल: फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक होटल के कमरे में दो बच्चों की मां का संदिग्ध शव बेड पर पड़ा मिला। महिला राजप्रीत कौर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में होटल में रुकी थी. अगली सुबह बॉयफ्रेंड ने खुद ही मैनेजर को बुलाकर बताया कि वह बेसुध पड़ी है और इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
  • अप्रैल 2026, अमृतसर का होटल AK: अमृतसर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास स्थित ‘होटल AK’ के कमरे से तमन्ना उर्फ मोनिका नाम की युवती का शव मिला। युवती किसी व्यक्ति के साथ होटल में रुकी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि होटल मैनेजर ने बिना किसी आईडी प्रूफ के उन्हें कमरा दे दिया था, जिसके चलते मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया।
  • 16 जनवरी 2023: दाना मंडी, लुधियाना (इंडो-अमेरिकन होटल): लुधियाना के दाना मंडी इलाके में स्थित इंडो-अमेरिकन होटल के कमरे में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका की पहचान अमित निषाद नाम के व्यक्ति की महिला मित्र के रूप में हुई। दोनों के बीच शादी और आपसी संबंधों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
  • 20 जून 2024, मोहाली की होटल मोंटाना इन्स: मोहाली के फेज़-1 में स्थित एक होटल के कमरे से 24 वर्षीय युवती (सुनीता, निवासी नवांशहर) का शव मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। वह सुनील कुमार नामक युवक और एक 4 साल के बच्चे के साथ दो दिन से ठहरी हुई थी। आरोपी युवक हत्या के बाद बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने ट्रैस किया।
  • 24 नवंबर 2022: मॉल रोड, बठिंडा (स्थानीय होटल): बठिंडा के रेलवे स्टेशन और मॉल रोड के पास स्थित एक होटल के कमरे से हरियाणा (फतेहाबाद) की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में लाश बरामद हुई थी। युवती अपने परिचित युवक के साथ होटल आई थी। पुलिस जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से जुड़े विवाद का निकला था।

**********

ये खबर भी पढ़ें:

थाने में युवती ने चुन्नी से फंदा लगा सुसाइड किया: तरनतारन में लेडी कांस्टेबल टॉयलेट कराने ले गई थी; पड़ोसी के मर्डर में गिरफ्तारी हुई

तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.