IPL फाइनल के वेन्यू पर सस्पेंस:बेंगलुरु में 'टिकट विवाद' से मुश्किल; प्लेऑफ पंजाब और कर्नाटक में बंट सकते हैं


IPL 2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है। BCCI सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘नियम के मुताबिक पिछले विजेता को फाइनल की मेजबानी मिलनी चाहिए, लेकिन बेंगलुरु में ‘MLA टिकट’ का मुद्दा दिक्कतें पैदा कर रहा है। अगर इसका समाधान नहीं निकला, तो BCCI फाइनल को किसी दूसरे शहर शिफ्ट कर सकता है।’ IPL के मौजूदा सीजन का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है। हालांकि, अभी टीम वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है। प्लेऑफ मुकाबले पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं। डिप्टी CM का विधायकों को 3-3 टिकट देने का ऐलान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की थी कि मौजूदा IPL में विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3 टिकट दिए जाएंगे। कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम 5 IPL टिकट मिलने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि चुने हुए प्रतिनिधि ‘VIP’ होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए। टिकट ‘नॉन-ट्रांसफरेबल’, दुरुपयोग नहीं हो रहा विधायकों के टिकटों के दुरुपयोग के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए टिकट ‘नॉन-ट्रांसफरेबल’ हैं। इसका मतलब है कि विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देख सकते हैं। अन्य व्यक्ति इन टिकटों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची थी भगदड़
पिछले साल 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL फाइनल में 6 रन से हराया। टीम ने 18 सीजन में पहली बार खिताब जीता, जिसकी खुशी में अगले दिन ही होमग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन किया। RCB टीम के सभी सदस्य जब विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की जांच शुरू करवाई। जांच जारी है। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, रोहित की छक्के से फिफ्टी मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *