Investor Shares & Bonds to Heirs Easily

  • Hindi News
  • Business
  • Investor Shares & Bonds To Heirs Easily | Royal Enfield Flying Flea C6 Delivery Starts

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,830 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गया है। वहीं, चांदी 2.43 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है।

सेबी ने किसी निवेशक की मौत के बाद उसके कानूनी वारिसों या क्लेम करने वालों को शेयर ट्रांसफर करने की प्रोसेस को आसान बना दिया है। इसका मकसद डॉक्युमेंटेशन की जरूरतों को कम करके इस पूरी प्रोसेस को तेज और कम पेचीदा बनाना है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹10609 कम होकर ₹2.32 लाख किलो हुई, सोना ₹2830 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,830 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 जून को 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.43 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 10,609 रुपए कम हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. मृतक निवेशकों के शेयर-बॉन्ड्स आसानी से वारिसों के नाम होंगे: सेबी ने ट्रांसफर प्रोसेस को सरल बनाया, अब PAN की जरूरत भी नहीं होगी

सेबी ने किसी निवेशक की मौत के बाद उसके कानूनी वारिसों या क्लेम करने वालों को शेयर ट्रांसफर करने की प्रोसेस को आसान बना दिया है। इसका मकसद डॉक्युमेंटेशन की जरूरतों को कम करके इस पूरी प्रोसेस को तेज और कम पेचीदा बनाना है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. AI से बेरोजगारी नहीं, वर्कर्स की शॉर्टेज होगी: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दावा, बोले- पानी की कमी से रुक सकती है AI की रफ्तार

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म करने के बजाय नए रोजगार पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी इनोवेशन की रफ्तार बढ़ाएगी, जिससे भविष्य में बेरोजगारी के बजाय लेबर शॉर्टेज पैदा हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पानी की कमी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार रुक सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का नया वैरिएंट लॉन्च: स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन; कीमत ₹36,999

टेक कंपनी मोटोरोला ने मार्च में एज 70 फ्यूजन लॉन्च किया था, आज कंपनी ने इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट लॉन्च किया है। यह फोन 50MP सोनी कैमरा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। वहीं, इसमें मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन भी मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू: फुल चार्ज में 154km चलेगी, 3.7 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड; ₹2.79 लाख शुरुआती कीमत

इंडियन टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘फ्लाइंग फ्ली C6’ की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने बेंगलुरु से इसकी शुरुआती की। रॉयल एनफील्ड ने बेंगलुरु में एक खास सर्विस और सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है, ताकि ग्राहकों को मेंटेनेंस या चार्जिंग से जुड़ी समस्या न हो।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.