आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे हालात और भयावह हो गए।
इंदौर घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
.
हादसे के वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था, इसलिए किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे हालात और भयावह हो गए। वहीं, बिजली गुल होने से डिजिटल लॉकिंग सिस्टम बंद हो गया। कई लोग घर के अंदर ही फंस गए।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
12 PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम…

ईवी में आग से पोल सुलगा, ऐसा लगा जैसे आग बरस रही हो।

थोड़ी ही देर में आग ने पूरे घर में अपनी चपेट में ले लिया।

दीवार और दरवाजा तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीम घर में घुसी।

तेज लपटों के बीच फायर ब्रिगेड कर्मी पानी की बौछार में जुटे रहे।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शवों के घर के अंदर से निकालकर ले जाते दमकल कर्मी।

घर के सबसे छोटे बच्चे की लाश चादर में समेटकर ले जाते कर्मचारी।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाहर से भी पानी फेंककर आग को ठंडा किया।

SDERF ने गैस सिलेंडर बाहर किए। इसी दौरान शव भी निकाले गए।

बताया जा रहा है आग इसी ईलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) से लगी।

परिवार में शादी थी। इसके चलते घर से 9 सिलेंडर मिले हैं।

जिस कार में आ लगी थी वह घर के बाहर इसी पोल के पास खड़ी रहती थी। (हादसे से पहले की इमेज)
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले; लोग अंदर फंसे रह गए