IIT कानपुर से रिटायर्ड अफसर से 16.50 लाख की ठगी:मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने का दिया झांसा, ED अफसर बनकर 5 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट


सीसामऊ में आईआईटी कानपुर से रिटायर्ड आफिस सुपरिटेंडेंट को मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 16.55 लाख की ठगी कर ली। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अफसर बनकर ठगों ने बुजुर्ग को धमका कर करीब 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और बुजुर्ग व उनकी बेटी को मारने की धमकी भी दी। इस दौरान ठगों ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की बात कहकर वीडियो कॉल भी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है। पत्नी की मौत के बाद अकेले रहते है बुजुर्ग गांधी नगर निवासी 71 वर्षीय अजय कुमार ने बताया कि वह आईआईटी कानपुर से आफिस सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर्ड है। उनकी इकलौती बेटी अवंतिका कुमार श्रीवास्तव बंगलौर में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। वर्ष 2021 में पत्नी की मौत के बाद से वह अकेले रहते है। बुजुर्ग अजय के मुताबिक 30 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, फोन करने वाले ने खुद को ईडी अफसर बताते हुए मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने की बात कही। बात न मानने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी इंकार करने पर ठग ने पुलिस टीम जल्द ही घर पहुंचने की बात कही। मिन्नत करने पर ठगों ने बुजुर्ग को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और किसी से बात न करने, घर से बाहर न जाने की हिदायत दी। बुजुर्ग ने बताया कि इस दौरान ठग वीडियो कॉल के जरिए पल–पल उनपर निगरानी करते और बात न मानने पर बेटी और उन्हें जान से मारने की धमकी देते। इस दौरान आरोपियों मामला खत्म करने के बदले उनसे 16.55 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के धमकाने पर उन्होंने पीरोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा से 7.80 लाख व स्टेट बैंक की शाखा से 8.75 लाख रुपए निकाले। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *