Gurugram 10km Jam | Rajasthan Lightning 3 Deaths

  • Hindi News
  • National
  • Gurugram 10km Jam | Rajasthan Lightning 3 Deaths | Jabalpur Building Collapse

भोपाल/जयपुर/पटना/अहमदाबाद/मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के कामरेज में मंगलवार को 10 घंटे में 305 मिमी और सूरत में 260 मिमी बारिश हुई। सूरत में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर कारें बह गईं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है।

सूरत और नवसारी में एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में दो-दो फीट पानी भर गया। नेशनल NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। सर्विसलेन के नाले में एक स्कूल बस भी फंस गई है।

राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई।

यूपी के 50 शहरों में मंगलवार को बारिश हुई। मथुरा और शामली में सड़कों पर नदियों जैसा बहाव दिखा। कारें और बाइकें बहने लगीं। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया।

मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया

दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित

दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस जांचकर अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से 94 हजार लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने 26 जिलों के 94 हजार से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोग्गा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।

जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मानसून का मिजाज

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शाम को 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शाम को 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई।

राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई।

राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई।

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क पर पानी नदियों की तरह बहने लगा। कई गाड़ियां बह गईं।

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क पर पानी नदियों की तरह बहने लगा। कई गाड़ियां बह गईं।

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद घरों में पानी भर गया।

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद घरों में पानी भर गया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने के बाद मलबा रिहायशी इलाकों में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने के बाद मलबा रिहायशी इलाकों में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

9 जुलाई:

  • यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10 जुलाई:

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

अपडेट्स

2 मिनट पहले

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 जुलाई को देश प्रमुख 16 शहरों का तापमान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.