Gai, Ganga, Gayatri Rakshak for 2027 Election

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक हलचल ने अभी से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगा

.

BJP अध्यक्ष ने दिया था संकेत

राजनीतिक गलियारों में इन पोस्टरों की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान भी 2027 के चुनाव को लेकर संगठन और नेतृत्व के स्तर पर तैयारियों के संकेत दिए गए थे। ऐसे में वाराणसी में लगे इन पोस्टरों ने चुनावी अटकलों को और हवा दे दी है।

काशी के सड़कों पर लगा है पोस्टर।

काशी के सड़कों पर लगा है पोस्टर।

दीपक सिंह राजवीर ने जारी किया पोस्टर

इन पोस्टरों को भाजपा कार्यकर्ता दीपक सिंह राजवीर की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह पोस्टर केवल स्वागत नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के संकल्प का प्रतीक है।

दीपक सिंह राजवीर ने कहा – आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन पर मैंने विशेष पोस्टर जारी कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया है। तीन बार आए चाय वाले और 2027 में मजबूती से दहाड़ लगाएंगे गाय वाले। गौ, गंगा और गायत्री के संरक्षक तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का काशी आगमन पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का जो सपना दिखाया था, उसे मजबूती से साकार किया जा रहा है।

पोस्टर लगवाने वाले दीपक ने जारी किया वीडियो,बोले- CM योगी का समर्थन 2027 में भी करेगे।

पोस्टर लगवाने वाले दीपक ने जारी किया वीडियो,बोले- CM योगी का समर्थन 2027 में भी करेगे।

2027 में योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे CM

दीपक ने कहा – मैं पूरे विश्वास के साथ घोषणा करता हूं कि आने वाले समय में भाजपा का प्रत्येक जमीनी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मेहनत करेगा और 2027 में फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगा। हमने प्रदेश के पुराने दौर को भी देखा है, जब दंगे और भय का माहौल था। आज उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था और विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को उसी दिशा में आगे ले जाने के लिए 2027 में फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *