Fatehpur Ultrasound Center Sealed | Minister MP Name Used

राम चंद्र सैनी | फतेहपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी निधि वत्स गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों की जांच शुरू की है। इसी क्रम में शहर के बिंदकी बस स्टैंड स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच के लिए टीम पहुंची।

जांच के दौरान सेंटर के संचालक और सपा नेता राम नरेश पटेल ने एसीएमओ और तहसीलदार को भाजपा के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का रिश्तेदार और सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल का करीबी बताकर धमकाया। एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद और झोलाछाप प्रभारी डॉ. पी.के. सिंह ने सेंटर के दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं और मौके पर कोई रेडियोलॉजिस्ट भी मौजूद नहीं मिला। सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा था। हालांकि, संचालक द्वारा खुद को कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बताने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना किसी ठोस कार्रवाई के लौट गई।

बीते शनिवार रात को जांच करने गई टीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। जिलाधिकारी निधि वत्स गुप्ता ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर अवैध रूप से चल रहे अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करवा दिया।

इस मामले पर जब फतेहपुर के सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह जिले से बाहर हैं और एसीएमओ के साथ टीम ने कार्रवाई की है। वहीं, जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन सत्ता पक्ष के कैबिनेट मंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण सभी अधिकारी कैमरे के सामने बयान देने से बचते रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *