Document Verification March 18, 2026


अरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर में 90 ईसीसीई एजुकेटर के संविदा पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन 18 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सेवा योजन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त 270 आवेदकों की सूची जारी की गई है, जिन्हें सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार पटेल ने बताया कि जिले में कुल 90 ईसीसीई एजुकेटर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा पर नियुक्त किया जाना है। संबंधित आवेदकों को निर्धारित तिथि पर शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन और काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं व्यावसायिक अंक पत्र व प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड मूल रूप में लाने होंगे। साथ ही, इन सभी दस्तावेजों की दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी।

इसके अतिरिक्त, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एक फाइल कवर में लगाकर लाने होंगे। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थिति की दशा में पुनः काउंसलिंग का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *