Dindori Hospital Controversy | Doctor Gives Mineral Water Drip to Patient

पुलिस ने कहा- मरीज का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

डिंडौरी जिला अस्पताल में एक मरीज को सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप लगा दी गई। ऐसा करने वाले डॉक्टर को ड्यूटी नर्स ने टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। वार्ड में मौजूद दूसरे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मामले के सामने आने के बाद डॉक्टर और नर्स को कारण

.

पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय सत्यम यादव ने बुधवार को चूहामार दवा खा ली थी। उसे दोपहर करीब दो बजे डिंडौरी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

ड्यूटी पर तैनात डॉ. भरत साहू ने नर्स भावना चौधरी को कहा कि सत्यम को मिनरल वाटर की ड्रिप लगा दे। भावना ने मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने खुद सत्यम को लोकल ब्रांड की मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप लगा दी।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती दूसरे मरीज के परिजन ने ड्रिप चढ़ाने का वीडियो बना लिया।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती दूसरे मरीज के परिजन ने ड्रिप चढ़ाने का वीडियो बना लिया।

बिना बताए अस्पताल से चला गया मरीज

कोतवाली टीआई दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने कहा- मामले की जांच के लिए एसडीएम राम बाबू देवांगन अस्पताल पहुंचे लेकिन शाम करीब 6 बजे ही सत्यम बिना बताए अस्पताल से चला गया था। उसे बुलवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आया।

नगपुरे ने कहा- सत्यम का बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

चूहामार दवा खाने के बाद सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना चौकी को दी गई थी।

चूहामार दवा खाने के बाद सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना चौकी को दी गई थी।

ड्रिप लगाने वाले डॉक्टर का मोबाइल बंद

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडेय ने स्वीकार किया कि डॉ. भरत साहू ने गंभीर गलती की है। डॉ. साहू और नर्स भावना चौधरी को नोटिस जारी किया है।

दैनिक भास्कर ने पूरे मामले पर बात करने के लिए डॉ. भरत साहू को फोन लगाया, लेकिन वह स्विच ऑफ आता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…

अस्पताल में मरीजों को गार्ड के इंजेक्शन लगाने का VIDEO

सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड के मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी, लेकिन डॉक्टर और नर्स मौजूद नहीं थे। किसी मरीज ने इसका वीडियो बना लिया। पढे़ं पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.