Bulandshahr Police Recover Lost Mobile Phones Worth Lakhs via CEIR Portal

प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर पुलिस ने जुलाई महीने में खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की सहायता से विभिन्न राज्यों और जिलों से कुल 146 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) और पुलिस उपमहानिरीक्षक (मेरठ परिक्षेत्र) के आदेशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बुलंदशहर पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।

इस साल अब तक कुल 979 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। इन बरामदगियों का कुल मूल्य लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और उनके दुरुपयोग को रोकने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की खोई संपत्ति वापस दिलाना पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *