भारतीय जनता पार्टी ने अपने मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से 3 अक्टूबर को जारी सूची में पश्चिम क्षेत्र के साथ प्रदेश स्तर पर भी कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। मेरठ के गजेंद्र शर्मा को पश्चिम क्षेत्र का क्
.

गजेंद्र शर्मा
गजेंद्र शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, संगठन के प्रति सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। गजेंद्र शर्मा के साथ संजय महेश्वरी, निमित्त जायसवाल और नितिन शर्मा को पश्चिम क्षेत्र का सह मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। नई टीम के जरिए पश्चिम क्षेत्र में पार्टी के मीडिया और संचार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

मनोज पोसवाल
वहीं, मेरठ निवासी मनोज पोसवाल को प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अवनीश त्यागी को भी दोबारा प्रदेश प्रवक्ता की टीम में शामिल किया गया है।
प्रदेश स्तर पर हिमांशु दुबे और दीपक घेघल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की सूची भी जारी की है। नई नियुक्तियों के साथ पार्टी के प्रदेश और क्षेत्रीय मीडिया विभाग में जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की गई हैं।