सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भदोही जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पालियों में कुल 5846 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 298 अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी।

जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 3072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5846 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 298 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो केंद्र बनाए गए थे। इसके अतिरिक्त, इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज, एम समद इंटर कॉलेज भदोही, जिला पंचायत इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और गुलब्धार इंटर कॉलेज गोपीगंज में एक-एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ृ
