Bhadohi Improvement Exam 2026 | Vibhuti Narayan College Exam Center

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 16 और 17 जुलाई को किया जाएगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) अंशुमान ने दी।

इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में विभूति नारायण इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। संबंधित छात्र-छात्राएं अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 16 एवं 17 जुलाई को इस केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परिषद द्वारा अभी परीक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है। विषयवार परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जो छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का इंप्रूवमेंट लेंगे। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पहुंचने का आग्रह किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को एक और अवसर प्रदान करना है जिनके प्रयोगात्मक विषयों में अंक कम हैं। छात्र इस इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *