Berlin Marathon Controversy | Sun Yuanyuan Disqualified For Using Cycle

  • Hindi News
  • Sports
  • Berlin Marathon Controversy | Sun Yuanyuan Disqualified For Using Cycle

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बर्लिन मैराथन में चीनी एथलीट और फिटनेस इन्फ्लुएंसर सुन युआनयुआन पर रेस के दौरान साइकिल पर बैठकर दूरी तय करने का आरोप लगा है।

सोशल मीडिया पर ‘Abeeeer’ नाम से मशहूर सुन ने रेस के बाद 4 घंटे 53 मिनट 46 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट बताया था। बाद में सामने आई तस्वीरों और रेस के स्प्लिट टाइम्स के बाद उन्होंने नियम तोड़ने की बात स्वीकार कर माफी मांगी।

27 सितंबर को हुई मैराथन के आयोजकों ने उनका रिजल्ट रद्द कर दिया, जबकि रनिंग शू कंपनी ब्रूक्स ने भी उनके साथ स्पॉन्सरशिप खत्म कर दी।

35 से 40 किलोमीटर के बीच साइकिल पर बैठी दिखीं, स्प्लिट टाइम से खुला मामला

मैराथन में गलत या भ्रामक टाइम पर नजर रखने वाले इंस्टाग्राम पेज ‘ऑफिशियल मैराथन टाइम इंटीग्रिटी यूनिट ने एक फोटो शेयर की। इसमें सुन करीब 38 किमी के आसपास दूसरे व्यक्ति की साइकिल के पीछे बैठी नजर आ रही थीं।

पेज ने उनके 5-5 किलोमीटर के स्प्लिट टाइम भी शेयर किए। इसमें 35 से 40 किमी के बीच उनका टाइम बाकी हिस्सों की तुलना में असामान्य रूप से तेज था।

सुन करीब 38 किमी के आसपास दूसरे व्यक्ति की साइकिल के पीछे बैठी नजर आईं।

सुन करीब 38 किमी के आसपास दूसरे व्यक्ति की साइकिल के पीछे बैठी नजर आईं।

चीनी सोशल मीडिया पर मांगी माफी, कहा- शॉर्टकट लेना गलत था

सुन ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडनोट पर माफी मांगी और रेस के दौरान साइकिल पर बैठने को नियमों का उल्लंघन माना।

उन्होंने कहा कि रेस के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन यह नियम तोड़ने का बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी इस हरकत को जानबूझकर छिपाया था। रेडनोट पर उनके करीब 5.2 लाख फॉलोअर्स हैं।

ब्रूक्स ने स्पॉन्सरशिप खत्म की

मामले की पुष्टि के बाद रनिंग शू कंपनी ब्रूक्स ने सुन के साथ अपना करार खत्म कर दिया। कंपनी ने कहा कि रनिंग का खेल ईमानदारी, निष्पक्षता और प्रतियोगिता के प्रति सम्मान पर आधारित होना चाहिए। तथ्यों की पुष्टि के बाद ब्रूक्स चीन ने उनके साथ संबंध खत्म कर दिए।

——————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

रेप के आरोपी अभिषेक पोरेल की बंगाल टीम में वापसी:असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे; 11 दिन पहले जमानत मिली थी

रेप के आरोपी IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बंगाल की सीनियर टीम में वापसी हो गई है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने के 11 दिन बाद असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.