Badaun Power Line Theft Amid Encounter

बदायूं14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में बुधवार रात पुलिस एक इनामी बदमाश का एनकाउंटर कर रही थी, वहीं उसी इलाके से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों के एक गिरोह ने बिजली की लाइनें चुरा लीं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 7-8 चोर एक इको गाड़ी में सवार होकर भरकुईया गांव पहुंचे। उन्होंने लगभग 10 से 12 बिजली के खंभों से तार उतार लिए थे। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता के कारण चोर अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए।

रात में बिजली लाइन चोरी होने की भनक लगते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर चोर एक साथी को खंभे पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने खंभे पर बैठे चोर को नीचे उतारा और रातभर अपनी निगरानी में रखा। सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह घटना उस समय हुई जब पुलिस 50 हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र का एनकाउंटर कर रही थी और इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद था। ऐसे में उसी क्षेत्र में चोरों का घंटों तक बिजली लाइन काटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से उसके फरार साथियों और पूरे गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है। आशंका है कि यह गिरोह पहले भी बिजली लाइन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *