ग्रामीण महिलाओं को मोटे अनाज से आय बढ़ाने का प्रशिक्षण:कृषि विश्वविद्यालय में सिखाए गए मूल्य संवर्धित उत्पाद, तीसरे दिन केक बिस्कुट बनाया
अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मूल्य संवर्धित उत्पादों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाना है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन महिलाओं को मोटे अनाजों से केक, बिस्कुट और…