Air India Flight Delayed Bangkok

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Air India Flight Delayed Bangkok | 200 Passengers Stranded Technical Snag

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बैंकॉक एयरपोर्ट पर फ्लाइट उड़ने का इंतजार करते भारत के यात्री। - Dainik Bhaskar

बैंकॉक एयरपोर्ट पर फ्लाइट उड़ने का इंतजार करते भारत के यात्री।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत के 200 लोग गुरुवार शाम से फंसे हैं। वे एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। उनका कहना है कि एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया। कभी 2 तो कभी 4 घंटे फ्लाइट डिले बताई जा रही है। इस तरह 28 घंटे बीत चुके हैं।

इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली है।

बैंकॉक एयरपोर्ट पर बैठे यात्रियों ने वीडियो शेयर किया है।

बैंकॉक एयरपोर्ट पर बैठे यात्रियों ने वीडियो शेयर किया है।

शाम 4 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे, फ्लाइट अभी तक नहीं मिली

यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4-5 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचे थे। हम बहुत परेशान हैं। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कोई दूसरी फ्लाइट अरेंज नहीं की जा रही है। एअर इंडिया के किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की है

शुक्रवार को सिर्फ चेक इन और चेक आउट ही कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। सब नौकरीपेशा हैं। घंटों से परेशान हो रहे हैं।

यात्रियों ने एअर इंडिया से दूसरी फ्लाइट से भारत भेजने की मांग की है।

यात्रियों ने एअर इंडिया से दूसरी फ्लाइट से भारत भेजने की मांग की है।

कभी एयरपोर्ट तो कभी होटल में भेज रहे

इंदौर की दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ घूमने आई थीं। गुरुवार की शाम 5.30 बजे बैंकॉक से वापसी की एअर इंडिया की फ्लाइट थी। यह फ्लाइट दिल्ली के लिए थी।

शाम 6 बजे बोर्डिंग किया और 6.15 बजे रन-वे पर आ गए। सभी पैसेंजर फ्लाइट सनसेट का वीडियो बना रहे थे। तभी कुछ देर में ही फ्लाइट वापस रनवे पर पहुंची। केबिन की लाइट ऑन हुई तो क्रू मेंबर्स से पूछा कि क्या हुआ?

उन्होंने तकनीकी खराबी आने का हवाला दिया और अपडेट लेने की जानकारी दी। गुरुवार रात 8.30 बजे तक फ्लाइट में बैठाकर रखा गया था। आधे घंटे के बाद फ्लाइट से उतारा और एयरपोर्ट पर पहुंचे। यात्रियों ने जानकारी दी कि रात 11.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुछ देर बाद फ्लाइट अगले दिन तक रद्द रहने की बात कही गई।

यात्रियों के बोर्डिंग पास।

यात्रियों के बोर्डिंग पास।

भारत वापस लौटने की बोर्डिंग पास दिखाते यात्री।

भारत वापस लौटने की बोर्डिंग पास दिखाते यात्री।

रात 12 बजे की होटल की व्यवस्था

एअर इंडिया ने ही होटल की व्यवस्था की। जहां रात 12 बजे पहुंचे। आज, शुक्रवार को शाम 5.30 बजे की फ्लाइट होने की बात कही। दोपहर 1.30 बजे एयरपोर्ट पर वापस आए। तीन से चार घंटे तक इंतजार करने के बाद कहा गया कि शाम 7.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। मौजूदा एयर प्लेन में तकनीकी खराबी होने की वजह से यात्रियों ने एअर इंडिया से दूसरे प्लेन से भारत भेजने की मांग भी की। कई यात्री ऐसे हैं, जो दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए।

एअर इंडिया बोला- ऑपरेशनल कारणों से बदला शेड्यूल

एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में कहा कि बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 का शेड्यूल परिचालन (Operational) कारणों से बदला गया है। कंपनी के मुताबिक फ्लाइट अब 14 अगस्त को बैंकॉक समयानुसार शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एअर इंडिया ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताया है। ई-मेल में देरी का कारण ऑपरेशनल रीजन बताया गया है, तकनीकी खराबी का उल्लेख नहीं किया गया। ————- यह खबरें भी पढ़ें

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी:एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा

एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने की घटना में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स जांच के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस वजह से 4 सेकंड तक विमान पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.