![]()
आगरा हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हेमोत्सव-2026 में लगातार तीसरी बार हेम वैल्यू स्टार एक्सीलेंस अवार्ड जीतकर आगरा का नाम रोशन किया है।
.
26 राज्यों के स्कूलों को पछाड़ा हेमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अभियान में 26 राज्यों के 7,629 स्कूल, 15,574 शिक्षक और 4.94 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विज्ञान, गणित, जीके और करंट अफेयर पर सालभर चली क्विज और प्रोजेक्ट में एमडी जैन के छात्रों ने 35 प्रोजेक्ट बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिया सम्मान मुंबई के योगी सभागृह में हुए समारोह में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार और मुंबई विवि के कुलपति प्रो. रवींद्र कुलकर्णी ने प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग और समन्वयक प्रशांत पाठक को ट्रॉफी और 11,000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।
एक ही स्कूल को पहला-दूसरा पुरस्कार हेम मेगा क्विज में कक्षा 7 के देव कुशवाह ने पहला स्थान पाकर 1.25 लाख की बी गॉस ई-बाइक जीती। दूसरा पुरस्कार भी एमडी जैन के छात्रों ने जीता। इसमें एक लैपटॉप, मिक्सर, जूसर, तीन लैपटॉप टेबल और आठ हेडफोन शामिल हैं। हेमा क्विज के इतिहास में पहली बार दोनों बड़े पुरस्कार एक ही स्कूल को मिले हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने कहा-सफलता स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। समन्वयक प्रशांत पाठक के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है।