ABVP Jaunpur Torch Rally: Nation Building Pledge

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने 78वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह के तहत एक मशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा रविवार रात 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य “युवा चेतना की मशाल, राष्ट्र निर्माण का अभियान” संदेश देना था।

मशाल यात्रा टीडी कॉलेज, जौनपुर से शुरू होकर गोपीघाट स्थित सद्भावना पुल के नीचे समाप्त हुई। पुलिस प्रशासन के सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रांत संयोजक व विभाग संयोजक, जौनपुर शानू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मशाल केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।

शानू सिंह ने आगे कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य करती रही है।

कार्यक्रम का संयोजन सचिन सिंह, नितेश तिवारी और गौरव सिंह ने किया। इस मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और परिषद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जौनपुर के जिला संयोजक हर्ष सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रत्येक युवा से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन, एकांश मिश्रा, शिवव्रत, विजय, प्रिंस, अभिषेक, आकाश, प्रभात, प्रखर, शिवाय, करण, अभय, सत्यम, प्रभाकर, दिव्यांश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *