![]()
जिस महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया उसे न्याय दिलाने के बजाय ब्रह्मपुरी पुलिस ने धक्के मार कर भगा दिया। गुरुवार को यह महिला अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और फूट-फूट कर रोई। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके हमलावर ससुरालियों को बचाने का काम कर रही है। उधर महिला ने हंगामा किया और 2 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दो तस्वीरें देखें… गुरुवार को ई रिक्शा में सवार होकर एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला की गर्दन पर घाव था और पट्टी लगी हुई थी। पूछने पर बताया कि वह लिसाड़ी गेट के श्याम नगर की रहने वाली है। उसे पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। उसने जब मना किया तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शादी के बाद से ही परेशान करने का आरोप
घायल बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची मन्नो ने बताया कि 8 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी रशीद नगर के दिल नवाज से की थी। शादी के बाद ही बेटी को तरह-तरह से परेशान किए जाने लगा। कई बार विवाद हुआ लेकिन हर बार उन्होंने ही बेटी को शांत कर दिया। 2 दिन पहले पति ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई। पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह घायल अवस्था में ही दर-दर भटक रही है। वह अपने परिवार को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ब्रह्मपुरी थाने पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे धक्के देकर भगा दिया। मजबूर होकर उसे यहां आना पड़ा है। इस दौरान पीड़िता को परिजनों ने गोद में उठाया हुआ था। हमलावर पति को किया गया गिरफ्तार
दोपहर में पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर ब्रह्मपुरी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और उसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति दिलनवाज पुत्र खलील को गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में कुछ और लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
Source link
घायल महिला को गोद में उठाकर पुलिस ऑफिस पहुंचे परिजन:2 दिन पहले पति ने किया था धारदार हथियार से गर्दन पर हमला, पति गिरफ्तार