चित्रकूट में इंटरमीडिएट में वप्पारावल और हाईस्कूल में मानसी टॉपर:यूपी बोर्ड में प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह, टीचरों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम में चित्रकूट के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया।
इंटरमीडिएट वर्ग में बैद्यनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र वप्पारावल सिंह ने 480/500 अंक (96%) प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। वहीं ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के छात्र आकाश सिंह ने भी 480 अंक (96%) के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, दोनों छात्र शुरू से ही मेधावी रहे हैं और उन्होंने अनुशासन के साथ नियमित तैयारी की, जिसका परिणाम उन्हें इस उपलब्धि के रूप में मिला। हाईस्कूल वर्ग में चित्रकूट की मानसी तिवारी ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठवां स्थान हासिल किया। वहीं कालका देवी इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी मिश्रा ने 581/600 अंक (96.83%) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बैद्यनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनुपम त्रिपाठी ने हाईस्कूल में जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षाविदों ने इस सफलता को जिले की शैक्षिक प्रगति का संकेत बताया है। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने यह मुकाम दिलाया है। परिणाम आने के बाद अभिभावकों और विद्यालयों में खुशी का माहौल है। मेधावी छात्रों की उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह देखा जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *