यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का इंटरमीडिएट रिजल्ट गुरुवार को जारी किया जाएगा। इस बार 47,815 स्टूडेंट्स के भविष्य का फैसला इस रिजल्ट से होगा। बोर्ड शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट घोषित करेगा।
.
लखनऊ में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए आदर्श कारागार समेत 121 केंद्र बनाए गए थे। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 51,134 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 47,815 ने परीक्षा दी, जबकि 3,319 छात्र परीक्षा के दौरान अबसेंट रहे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म होगा और आगे की पढ़ाई व करियर को लेकर उनके रास्ते साफ हो जाएंगे।

2025 में ये था लखनऊ का रिजल्ट
12वीं की परीक्षा में साल 2025 में लखनऊ के कुल 81.17% स्टूडेंट्स ही सफल रहे थे। जबकि 2014 में ये आकंड़ा 90.49% था। इस लिहाज से करीब 9% गिरावट भी दर्ज हुई थी। 92.8% अंक लाकर आयुष लखनऊ टॉपर बने थे।
रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ इवैल्यूएशन
इस बार की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुआ था। सफल आयोजन के बाद कॉपियों का इवैल्यूएशन यानी मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्यदिवसों में पूरा किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाने के सख्त निर्देश भी दिए गए थे।
फेल स्टूडेंट भी हो सकेंगे पास
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक परिणाम के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो, तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
2025 में 12वीं के लखनऊ टॉपर्स
