![]()
सहारनपुर में देर रात को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें बदमाश के पैर पर गोली लग गई और वो घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके बाद से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है। सीओ नकुड़ रुचि गुप्ता ने बताया कि देर रात थाना सरसावा पुलिस टीम बोन्सा पुलिया से ग्राम बिडवी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति ग्राम बिडवी की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वापस मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। भागते समय आरोपी कच्चे रास्ते पर बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस को काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी थाना सरसावा में बाइक चोरी और मोबाइल लूट के मुकदमा में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और लूट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Source link
सहारनपुर में चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़…अरेस्ट:बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगा, काउंटर फायरिंग में बदमाश के पैर पर लगी गोली