![]()
लखनऊ के विकासनगर अग्निकांड को एक सप्ताह हो गए। जिसके बाद लगातार मदद का सिलसिला जारी है। 15 अप्रैल को भीषड़ आग लगी थी जिसमें 250 से अधिक झुग्गीयां जलकर खाक हो गई थी। कपड़े , जेवर , बर्तन , कैश सब कुछ जल गया था। जिसके बाद सैकड़ो लोगों ने आगे बढ़ चढ़कर बस्ती वालों की मदद किया। मदद की कड़ी में राजस्थान के जोधपुर की ‘ट्रू होप फाउंडेशन’ (True Hope Foundation) भी आई और सहायता किया। संस्था की तरफ से लोगों को दोबारा आशियाना बनाने में मदद करने के लिए हीट-रेसिस्टेंट वॉटरप्रूफ शेल्टर टेंट दिया गया। 10×20 फीट के विशेष टेंट लोगों को उनके आशियाना बनाने के लिए वितरित किया गया। ये खास टेंट भीषण गर्मी और आने वाली बारिश में बेहद लाभदायक साबित होंगे। टेंट के साथ ही लोगों को चटाई बर्तन समेत कई घरेलू जरूरी समान बांटे गए। संस्था के संस्थापक धवल दर्जी ने कहा जब भी कहीं आग लगती ,या आपदा आती है तो लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट होता है सर छुपाने की जगह। हम लोग आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सहायता के लिए काम करता है। जिसके तहत पूरे देश में ‘सेफर शेल्टर’ (Safer Shelter) मुहिम चलाते हैं। हर व्यक्ति को ये कोशिश करना चाहिए कि लोगों की सहायता करें। विशेष कर उन जगहों पर जहां कोई आपदा या मुसीबत आती है वहां बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए यही सबसे बड़ी मानवता है।
Source link
लखनऊ अग्निकांड की जगह पर एक सप्ताह से मदद जारी:राजस्थान से मदद करने टीम पहुंची, पीड़ितों को हीट-रेसिस्टेंट वॉटरप्रूफ शेल्टर टेंट बांटा